खेतड़ी के सहड़ में बाबा मंगलनाथ आश्रम में लगा मेला:कुश्ती-कबड्डी प्रतियोगिताएं हुई, कलाकारों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी
खेतड़ी के सहड़ में बाबा मंगलनाथ आश्रम में लगा मेला:कुश्ती-कबड्डी प्रतियोगिताएं हुई, कलाकारों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी
पचेरीकलां : पचेरीकलां के सहड़ स्थित बाबा मंगलनाथ आश्रम में बाबा की पुण्यतिथि पर एक विशाल मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण उपस्थित रहे, जिससे आश्रम परिसर में दिनभर भक्ति और उत्सव का माहौल बना रहा। पुण्यतिथि के अवसर पर आश्रम में देसी घी का विशाल भंडारा आयोजित किया गया। इसमें दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं और ग्रामवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। भजन-कीर्तन का भी आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों के माध्यम से बाबा मंगलनाथ को श्रद्धांजलि दी। भंडारे और सेवा कार्यों में सभी ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
मेले के दौरान पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कबड्डी प्रतियोगिता से हुई, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। इसके बाद कुश्ती प्रतियोगिताएं हुईं। मेले में लड़कियों की 1100 रुपये की कुश्ती भी आयोजित की गई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। कुश्ती और कबड्डी प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पचेरी कलां थानाधिकारी बनवारीलाल यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मंच संचालन एडवोकेट हरेश पंवार ने किया। कमेटी के सदस्यों ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहे। हरियाणवी कलाकारों द्वारा रागनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर कमेटी के सदस्य समाजसेवी संजय यादव, सूबेदार शक्ति प्रकाश, बेगराज, देवपाल, लीलाधर यादव, सतबीर, लालचंद, सूबेदार राजेश यादव, सीताराम पीटीआई, मास्टर दयाकिशन यादव, सूबेदार शक्ति सिंह, रोशन लाल, शास्त्री अखाड़ा सुलताना के संचालक पहलवान वीरेंद्र शास्त्री, काशीराम यादव, लालाराम हवलदार, बंशीधर, बाबुलाल, भोमाराम सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2062787

