[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनू में राजस्थान क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रायल:200 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जयपुर और हनुमानगढ़ के बाद अब झुंझुनूं हुआ आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनू में राजस्थान क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रायल:200 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जयपुर और हनुमानगढ़ के बाद अब झुंझुनूं हुआ आयोजन

झुंझुनू में राजस्थान क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रायल:200 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जयपुर और हनुमानगढ़ के बाद अब झुंझुनूं हुआ आयोजन

झुंझुनूं : राजस्थान क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए झुंझुनूं में ट्रायल्स का आयोजन किया गया। जयपुर और हनुमानगढ़ में सफल आयोजनों के बाद इस खेल महोत्सव का पड़ाव झुंझुनू पहुंचा। यहां पर बड़ी संख्या में युवा क्रिकेटरों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह ट्रायल समासपुर रोड स्थित विज़डम सिटी खेल मैदान आयोजित हुआ।

आयोजक पंकज शर्मा ने बताया कि इस ट्रायल में झुंझुनू और आसपास के क्षेत्रों के 200 से अधिक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चयन प्रक्रिया को चार मुख्य श्रेणियों में बांटा गया था। अंडर-14, अंडर-16, अंडर-19 और ओपन आयु वर्ग में ट्रायल हुआ।

चयन प्रक्रिया के दौरान बीसीसीआई (BCCI) और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) से जुड़े अनुभवी कोचों ने खिलाड़ियों की तकनीक और कौशल का बारीकी से निरीक्षण किया और उन्हें खेल की बारीकियों के प्रति मार्गदर्शन दिया।

अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

कार्यक्रम के दौरान कई अतिथियों ने शिरकत की। इसमें भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष एवं विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष कमलकांत शर्मा, नगर उपाध्यक्ष विकास पुरोहित, नगर उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश जोशी और पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष व पूर्व पार्षद राकेश सहल शामिल हुए। अतिथियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण और शहरी प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करते हैं, जिससे उनके भविष्य की राह आसान होती है।

प्रदेश के अन्य जिलों में भी होंगे ट्रायल

आयोजन टीम के पंकज शर्मा और योगेश टांक ने बताया कि राजस्थान क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्देश्य राज्य के हर कोने से सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट प्रतिभाओं को खोज निकालना है। झुंझुनू के बाद अब आगामी ट्रायल्स राज्य में बीकानेर, अजमेर, कोटा, भरतपुर, सीकर जिलों में आयोजित होगी।

Related Articles