[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी के कोलिहान में सड़क पर जमा गंदा पानी:ग्रामीण और व्यापारी परेशान, प्रशासन से पानी निकालने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी के कोलिहान में सड़क पर जमा गंदा पानी:ग्रामीण और व्यापारी परेशान, प्रशासन से पानी निकालने की मांग

खेतड़ी के कोलिहान में सड़क पर जमा गंदा पानी:ग्रामीण और व्यापारी परेशान, प्रशासन से पानी निकालने की मांग

खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के कोलिहान नगर बस स्टैंड के पास सड़क पर गंदा पानी जमा होने से स्थानीय निवासियों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामान करना पड़ रहा है। पानी निकासी के लिए नालियों के अभाव में यह स्थिति उत्पन्न हुई है। रविवार को ग्रामीणों और व्यापारियों ने इस समस्या के विरोध में प्रदर्शन किया और प्रशासन से उचित जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की।

कुछ समय पहले स्टेट हाईवे का हुआ था निर्माण

ग्रामीणों ने बताया कि कुछ समय पहले स्टेट हाईवे का निर्माण किया गया था। सड़क निर्माण के दौरान पानी निकासी के लिए नालियों का निर्माण नहीं किया गया, जिसके कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी सीधे सड़क पर जमा हो जाता है।

दुकानदार और राहगीर हो रहे परेशान

जमा हुआ पानी न केवल सड़क किनारे बनी दुकानों में घुस रहा है, बल्कि स्थानीय निवासियों और राहगीरों के लिए भी मुश्किलें पैदा कर रहा है। हिमांशु शर्मा ने बताया कि इस पानी के कारण सड़क बार-बार टूट रही है और इससे बचने के प्रयास में रोजाना हादसे हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस स्थान पर अब तक छह से सात दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

दुकानदार मनजीत सिंह ने जानकारी दी कि पहले सड़क के नीचे एक नाला था, जिसके माध्यम से पानी दूसरी तरफ नदी में चला जाता था। हालांकि, सड़क निर्माता कंपनी ने उस नाले को बंद कर दिया। इसके परिणामस्वरूप, गंदा पानी सड़क पर भर जाता है और दुकानों में घुसकर उन्हें नुकसान पहुंचाता है।

ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी

ग्रामीणों और व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही पानी निकासी के लिए आवश्यक कदम नहीं उठाए, तो वे आंदोलन करेंगे। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान हिमांशु शर्मा, मनीराम, मंजीत सिंह, केशर, रामफल, राकेश, निक्कू, दीपक सोनगरा, राजेश सैनी, अशोक सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles