किसान सभा ने पीडब्लूडी, CM का पुतला जलाया:टोल प्लाजा हटाने की मांग की, अवैध बताया
किसान सभा ने पीडब्लूडी, CM का पुतला जलाया:टोल प्लाजा हटाने की मांग की, अवैध बताया
सादुलपुर : राजगढ़-झुंझुनूं राज्य राजमार्ग पर स्थित लम्बोर बड़ी टोल प्लाजा को हटाने की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शन के दौरान रविवार को सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) और मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। यह प्रदर्शन अखिल भारतीय किसान सभा, राजगढ़ के नेतृत्व में किया गया।
बिना जमीन अधिग्रहण के टोल प्लाजा निर्माण का विरोध
टोल संघर्ष समिति के अध्यक्ष कुरड़ाराम दमीवाल ने बताया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग और सरकार ने स्टेट हाईवे पर किसान की जमीन का बिना अधिग्रहण किए अवैध टोल प्लाजा का निर्माण किया है। किसानों का आरोप है कि स्टेट हाईवे 41 पर दो टोल प्लाजा 1982 के बाद बिना भूमि अधिग्रहण और मुआवजे के स्थापित किए गए हैं।
समिति के अनुसार, प्रशासन के साथ तीन दौर की वार्ता के बावजूद अधिग्रहण संबंधी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। प्रशासन द्वारा बार-बार समय देने और फिर वार्ता न करने पर किसानों ने निंदा प्रस्ताव पारित किया। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही वार्ता नहीं की, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2062679

