काजड़ा का कुणाल तंवर राइफल शूटिंग में खेलेगा नेशनल
काजड़ा का कुणाल तंवर राइफल शूटिंग में खेलेगा नेशनल
सूरजगढ़ : क्षेत्र के ग्राम काजड़ा निवासी कुणाल तंवर ने राइफल शूटिंग में प्री-नेशनल क्वालीफाई कर नेशनल प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई है। यह उपलब्धि उन्होंने भोपाल (मध्यप्रदेश) में नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित इंडिया ओपन राइफल एंड पिस्टल एनआर प्रतियोगिता के 10 मीटर राइफल यूथ इंडिविजुअल वर्ग में हासिल की।
कुणाल ने अपनी सफलता का श्रेय झुंझुनूं के द मार्क्समैन शूटिंग क्लब के कोच दीपेंद्र सिंह राठौड़ को देते हुए कहा कि उन्होंने हर कदम पर मार्गदर्शन और प्रेरणा दी।
विवेकानंद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल काजड़ा के निदेशक मनजीत सिंह तंवर तथा ग्राम पंचायत काजड़ा प्रशासक मंजू तंवर ने कुणाल की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
इस उपलब्धि पर परिवारजनों, मित्रों और क्षेत्र के लोगों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। बधाई देने वालों में शिक्षाविद जगदीश प्रसाद सैन, धर्मपाल गांधी, कैलाश नागवान, अभय सिंह निर्वाण, सुभाष सिंह गौड़, भगवती प्रसाद स्वामी, राय सिंह शेखावत, विनोद सोनी सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2061647


