देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
सीकर : जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा के निर्देशन में पंच गौरव योजना के तहत 15 व 16 मार्च को जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
आयोजन सचिव व जिला खेल अधिकारी प्रकाश राम गोदारा ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में बालक व बालिका वर्ग की करीब 20 टीमें भाग लेंगी। प्रत्येक टीम में 12 खिलाड़ी और एक प्रशिक्षक शामिल होगा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ी इसमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता के सुचारू संचालन के लिए जिला खेल अधिकारी ने प्रशिक्षकों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में खिलाड़ियों की व्यवस्थाओं, अनुशासन, मैच संचालन व अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
उन्होंने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को टी-शर्ट प्रदान की जाएगी, जबकि प्रशिक्षकों और अधिकारियों को टी-शर्ट व ट्रैक सूट दिए जाएंगे। साथ ही प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल किट भी वितरित की जाएगी।
आयोजन का उद्देश्य जिले में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना, नई प्रतिभाओं को मंच देना और युवाओं को स्वस्थ व अनुशासित जीवनशैली की ओर प्रेरित करना है। जिला खेल अधिकारी ने खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us