आपसी विवाद में सूबेदार पर चाकू से हमले से आक्रोश:भगेरा गांव में बीच-बचाव के दौरान हुई घटना, ग्रामीण गिरफ्तारी की कर रहे मांग
आपसी विवाद में सूबेदार पर चाकू से हमले से आक्रोश:भगेरा गांव में बीच-बचाव के दौरान हुई घटना, ग्रामीण गिरफ्तारी की कर रहे मांग
नवलगढ़ : नवलगढ़ थाना क्षेत्र के भगेरा गांव में आपसी विवाद में बचाव करने आए रिटायर्ड सूबेदार पर चाकू से हमले की घटना सामने आई है। हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है। इस घटना के विरोध में भगेरा गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण नवलगढ़ थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस को शिकायत सौंपी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है और आरोपियों की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना 13 मार्च की रात को हुई। गांव में कुछ लोगों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज चल रही थी। इसी दौरान रिटायर्ड फौजी मनोज पुत्र फूलचंद वहां बीच-बचाव करने पहुंचे।
आरोप है कि बीच-बचाव के दौरान आरोपियों ने मनोज के साथ मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपियों में से एक व्यक्ति ने जान से मारने की नीयत से तेजधार हथियार से मनोज पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल मनोज को तुरंत नवलगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सीकर रेफर किया गया और बाद में बेहतर उपचार के लिए जयपुर भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2061626


