[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में सर्वसमाज का होली स्नेह मिलन समारोह:फाल्गुनी गीतों और कविताओं के बीच दिखाई एकजुटता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में सर्वसमाज का होली स्नेह मिलन समारोह:फाल्गुनी गीतों और कविताओं के बीच दिखाई एकजुटता

चिड़ावा में सर्वसमाज का होली स्नेह मिलन समारोह:फाल्गुनी गीतों और कविताओं के बीच दिखाई एकजुटता

चिड़ावा : चिड़ावा के बाईपास रोड स्थित अनुपम मैरिज गार्डन में गुरुवार देर शाम होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सर्वसमाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया, जिससे सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया गया। समारोह की शुरुआत अतिथियों और नागरिकों के परिचय सत्र से हुई।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। सुप्रसिद्ध सर्जन और कवि डॉ. एलके शर्मा ने अपनी कविताएं प्रस्तुत कीं। शिक्षाविद् भूपेंद्र योगी, प्रमोद खेदड़ और सुरेश आर्य ने फागुनी गीत तथा राजस्थानी लोक संस्कृति से जुड़ी रचनाएं सुनाईं। कवि नागेंद्र शर्मा ‘निकुंज’ और मुकेश खंडेलवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया।

समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा नेता राजेश दहिया और युवा शक्ति फाउंडेशन की अध्यक्ष नीतिका थालौर ने कहा कि त्योहार हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो समाज में एकता और भाईचारा बढ़ाते हैं। हुक्मीचंद लांबीवाला और डॉ. भानूप्रकाश भास्कर ने भी त्योहारों के माध्यम से आपसी प्रेम को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

इस अवसर पर अशोक पुजारी, सुरेश भूकर, दिनेश दाधीच, वर्षा सोमरा, बाबूलाल वर्मा, नरेंद्र गिरधर, डॉ. रघुवीर मील, मुकेश जलिंद्रा, महेश हिम्मतरामका, निखिल मावंडिया, आशु स्वामी, अशोक शर्मा, सज्जन गोदारा, बिल्लू भास्कर, अजीत मुरादपुरिया, पीसीपी निदेशक विक्रम जांगिड़, महेश आजाद, अरुण दाधीच, प्रदीप मोदी, सुनील भड़िया, संदीप राव, मनजीत सिंह, विजेंद्र राव, विपुल गुप्ता, कमलकांत पुजारी, आशीष चाहर, प्रदीप मान, जयसिंह नूनियां, मोहित तामड़ायत, महेश शर्मा धन्ना, पीयूष बाछुका और मनीष थालौर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles