[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विधायक ने किया कोलसिया गणगौर महोत्सव पोस्टर का विमोचन:19 से 23 मार्च तक होगा पांच दिवसीय कार्यक्रम, 21 को गणगौर सवारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

विधायक ने किया कोलसिया गणगौर महोत्सव पोस्टर का विमोचन:19 से 23 मार्च तक होगा पांच दिवसीय कार्यक्रम, 21 को गणगौर सवारी

विधायक ने किया कोलसिया गणगौर महोत्सव पोस्टर का विमोचन:19 से 23 मार्च तक होगा पांच दिवसीय कार्यक्रम, 21 को गणगौर सवारी

कोलसिया : कोलसिया गांव में 19 से 23 मार्च तक आयोजित होने वाले पांच दिवसीय गणगौर महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को भगत सिंह यूथ राजस्थान और टीम रुद्र के सदस्यों ने भगतसिंह स्मारक पर विधायक विक्रम सिंह जाखल से महोत्सव के पोस्टर का विमोचन करवाया। पोस्टर विमोचन के बाद विधायक जाखल ने महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया।

कोलसिया के राजकीय विद्यालय खेल स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस पांच दिवसीय महोत्सव में शेखावाटी और राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा, भाषा, वेशभूषा और ग्रामीण जीवन शैली का जीवंत संगम देखने को मिलेगा। महोत्सव के दौरान गणगौर माता और ईसरजी की पारंपरिक झांकी निकाली जाएगी। पांचों दिन लोकगीत, फागणिया धमाल, ग्रामीण स्वांग प्रस्तुतियां और ढप प्रतियोगिताएं सहित विभिन्न लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

ऊंट-घोड़ी नृत्य, लोक कला प्रदर्शन, महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और विद्यालयों व महाविद्यालयों के विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इस अवसर पर कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, मटका दौड़, रस्साकशी, हरदड़ा, सितोलिया, मटकी फोड़, लूणक्यार सहित कई ग्रामीण खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

उत्सव स्थल को राजस्थानी पारंपरिक रहन-सहन के अनुसार तैयार किया जाएगा, जिसमें स्थानीय हस्तशिल्प, पारंपरिक वेशभूषा और ग्रामीण जीवन की झलक मिलेगी। साथ ही, शेखावाटी रसोई में देशी राजस्थानी व्यंजन और पारंपरिक खानपान का स्वाद चखने को मिलेगा। रोजाना सांयकाल फागणिया गीत, ग्रामीण स्वांग सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

Related Articles