झुंझुनूं में 1.8 मेगावाट के सौर ऊर्जा प्लांट शुरू:किसानों को दिन में बिजली और अतिरिक्त आय मिलेगी, हर महीने ढाई लाख यूनिट बिजली
झुंझुनूं में 1.8 मेगावाट के सौर ऊर्जा प्लांट शुरू:किसानों को दिन में बिजली और अतिरिक्त आय मिलेगी, हर महीने ढाई लाख यूनिट बिजली
झुंझुनूं : झुंझुनूं के दुर्जनपुरा गांव में प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत स्थापित सौर ऊर्जा प्लांट का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भाम्बू और विशिष्ट अतिथि पीएचडी चैंबर के सह-अध्यक्ष सुमेर सिंह शेखावत रहे।
फीता काटकर किया शुभारंभ
कार्यक्रम के दौरान दोनों अतिथियों ने फीता काटकर और पट्टिका का अनावरण कर सोलर प्लांट का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर मौजूद अतिथियों ने प्लांट का निरीक्षण भी किया। विधायक राजेंद्र भाम्बू ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की मंशा किसानों को सशक्त बनाने की है। प्रधानमंत्री कुसुम योजना किसानों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत किसान बिजली उत्पादक बनकर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ ऊर्जा का विस्तार भी होगा।

ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर कदम
पीएचडी चैंबर के सह-अध्यक्ष सुमेर सिंह शेखावत ने सौर ऊर्जा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कुसुम योजना के तहत लगाए जा रहे ऐसे प्लांट किसानों और निवेशकों के लिए भविष्य का सुरक्षित निवेश हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इन परियोजनाओं से प्रदेश ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा और बिजली ग्रिड पर दबाव भी कम होगा।

हर माह ढाई लाख यूनिट बिजली उत्पादन
हाई एम सोलर के डायरेक्टर चिरंजीलाल कुमावत ने बताया कि यह पावर प्लांट 1.8 मेगावाट (MW) क्षमता का है, जिसे कुसुम योजना के कंपोनेंट-ए के तहत स्थापित किया गया है। इससे हर माह करीब 2.5 लाख यूनिट बिजली उत्पादन होने की संभावना है। इस परियोजना का उद्देश्य किसानों को दिन के समय निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना है, जिससे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के ‘किसानों को दिन में बिजली’ देने के संकल्प को मजबूती मिलेगी।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर बी.एल. चौधरी (अधीक्षण अभियंता, एवीवीएनएल अजमेर – सोलर प्रभाग), मनोज शर्मा (कोषाध्यक्ष, कालाडेरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन), शिवकरण जानू (डायरेक्टर, गीतांजलि ज्वेलर्स), पंकज गोयल, जयसिंह झांझड़िया, नरेश कुमार झांझड़िया, हितेन्द्र चौधरी, अनिता चौधरी, राहुल चौधरी, अरुण, विहान और लक्ष्य सहित कई लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2060449

