बलौदा-बुहाना सड़क का डामरीकरण 20 महीने बाद शुरू:आवागमन होगा सुगम, ग्रामीण बोले; क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी
बलौदा-बुहाना सड़क का डामरीकरण 20 महीने बाद शुरू:आवागमन होगा सुगम, ग्रामीण बोले; क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी
बुहाना : बलौदा-बुहाना सड़क का डामरीकरण कार्य 20 महीने बाद आखिरकार शुरू हो गया है। लंबे समय से जर्जर पड़ी इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। पिछले 20 महीनों से खराब सड़क के कारण आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की खराब हालत को लेकर कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया था। इसके बाद अब निर्माण कार्य शुरू किया गया है।
इस सड़क के बनने से बलौदा, ठोठी, धुलवा और कलवा गांवों के निवासियों को विशेष राहत मिलेगी। यह मार्ग बुहाना से लुहारू और सतनाली जाने वाले लोगों के लिए भी एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों लोग यात्रा करते हैं।
ग्रामीणों का मानना है कि सड़क बनने से न केवल आवाजाही आसान होगी, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा और उन्हें बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2060415

