[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गैस किल्लत से लोग परेशान, रमजान में बुजुर्ग बोले – दिव्यांग हूं, कहां जाऊं : कलेक्टर ने गैस एजेंसियों का दौरा किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गैस किल्लत से लोग परेशान, रमजान में बुजुर्ग बोले – दिव्यांग हूं, कहां जाऊं : कलेक्टर ने गैस एजेंसियों का दौरा किया

गैस किल्लत से लोग परेशान, रमजान में बुजुर्ग बोले - दिव्यांग हूं, कहां जाऊं : कलेक्टर ने गैस एजेंसियों का दौरा किया

झुंझुनूं : अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब भारत के कई हिस्सों में भी पड़ने लगा है। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में अधिकांश गैस एजेंसियों के पास गैस की भारी किल्लत हो गई, जिसके कारण ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसियों के बाहर खाली सिलेंडरों की लंबी कतारें लग रही हैं। लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें गैस से भरा हुआ सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।

कालाबाजारी रोकने फील्ड में उतरे कलेक्टर

जिला कलेक्टर अरुण गर्ग ने शुक्रवार को बुहाना क्षेत्र में गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टॉक रजिस्टर की जांच की और स्पष्ट निर्देश दिए कि वितरण में पारदर्शिता बरती जाए और ब्लैक मार्केटिंग पर लगाम लगे। जिला रसद अधिकारी (DSO) निकिता राठौड़ ने कहा कि सप्लाई चैन को दुरुस्त किया जा रहा है। जिन एजेंसियों पर स्टॉक होने के बावजूद वितरण नहीं हो रहा, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने पहुंचे हनीफ रमजान ने बताया, “पवित्र रमजान के महीने में सहरी और इफ्तारी की तैयारी के लिए गैस की मांग बढ़ गई है, लेकिन सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। हम कल रात से फोन मिला रहे हैं, नंबर बंद है। भूखे पेट लाइन में खड़े हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं।”

ऑनलाइन बुकिंग नंबर पर रेस्पॉन्स नहीं

लोगों का कहना है- ऑनलाइन बुकिंग को लेकर आ रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि पिछले 4 दिनों से आईवीआरएस (IVRS) नंबर ठप पड़ा है। एजेंसियां ऑफलाइन बुकिंग लेने से साफ इनकार कर रही हैं, जिससे परेशानी बढ़ती जा रही है।

25 दिन के नियम के कारण भी बढ़ी परेशानी

लोगों के अनुसार- बुकिंग सॉफ्टवेयर उन उपभोक्ताओं की बुकिंग नहीं उठा रहा है, जिनके पिछले सिलेंडर को 25 दिन पूरे नहीं हुए हैं। ऐसे में बुकिंग नहीं हो रही है।

कॉमर्शियल सप्लाई ठप हुई

बाजार में कॉमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई लगभग बंद है। इसका असर छोटे व्यापारियों और रेस्टोरेंट पर पड़ रहा है। घरेलू सप्लाई में भी भारी अंतर गैप आने से उपभोक्ता परेशान है।

Related Articles