सिंघाना-सूरजगढ़ में 5 नए ट्यूबवेल बनेंगे:83.39 लाख रुपए स्वीकृत, पेयजल समस्या का होगा समाधान
सिंघाना-सूरजगढ़ में 5 नए ट्यूबवेल बनेंगे:83.39 लाख रुपए स्वीकृत, पेयजल समस्या का होगा समाधान
सिंघाना : सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पेयजल संकट को दूर करने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने सूरजगढ़ और सिंघाना नगर पालिका क्षेत्रों में 5 नए ट्यूबवेल (नलकूप) निर्माण को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दे दी है। इन कार्यों पर कुल 83.39 लाख रुपए खर्च होंगे।
नगर कांग्रेस कमेटी सिंघाना के अध्यक्ष डी.पी. सैनी ने बताया कि इन ट्यूबवेलों के निर्माण से स्थानीय निवासियों को पानी की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। स्वीकृत प्रस्ताव के अनुसार, सिंघाना नगर पालिका में दो ट्यूबवेल कोठी की ढाणी और वाल्मीकि मोहल्ले में स्थापित किए जाएंगे। सूरजगढ़ नगर पालिका में तीन ट्यूबवेल नायकों का मोहल्ला (रामदास बगीची के सामने) वार्ड नंबर 01, मुस्लिम मोहल्ला वार्ड नंबर 07 और वार्ड नंबर 02 में लगाए जाएंगे।
सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार की अनुशंसा के बाद बजट का आवंटन भी कर दिया गया है। सिंघाना में पाइपलाइन और ट्यूबवेल कार्यों के लिए 35.10 लाख रुपए तथा सूरजगढ़ के कार्यों के लिए 48.29 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। क्षेत्र में लगातार गिरते भूजल स्तर से लोगों के सामने पेयजल की बड़ी समस्या बनी हुई है। गर्मी के मौसम में लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2060415

