खेतड़ी में खुली टंकी से दूषित पानी की आपूर्ति:महीनों से सफाई नहीं, शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं
खेतड़ी में खुली टंकी से दूषित पानी की आपूर्ति:महीनों से सफाई नहीं, शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं
खेतड़ी : खेतड़ी क्षेत्र के मेघवाल समाज मोहल्ले में स्थित पानी की टंकी लंबे समय से बिना सफाई के खुली पड़ी है। इससे इसमें गंदगी गिरने और पानी दूषित होने का खतरा बना हुआ है। इसी टंकी से गांव के कई वार्डों और आसपास की ढाणियों में पानी की आपूर्ति की जाती है।
ग्रामीणों के अनुसार, इस टंकी की सफाई महीनों से नहीं हुई है। टंकी के खुले होने के कारण इसमें धूल, कचरा और अन्य बाहरी पदार्थ गिरने की आशंका बनी रहती है, जिससे पेयजल की क्वालिटी प्रभावित हो रही है।
बीमारियों के फैलने का डर
दूषित पानी की आपूर्ति से क्षेत्र के निवासियों में बीमारियों के फैलने का डर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गंभीर समस्या के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
लंबे समय से नहीं हुई टंकी की सफाई
स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि कागजों में टंकी की सफाई की तारीखें बदल दी जाती हैं, लेकिन मौके पर कोई सफाई कार्य नहीं होता।
इस मामले पर कुछ दिन पहले पीएचईडी के जेईएन मुकेश कुमार से संपर्क किया गया था। उन्होंने तब एक-दो दिन में टंकी की सफाई करवाने का आश्वासन दिया था। 13 मार्च 2026 को दोबारा संपर्क करने पर उन्होंने फिर से “आज या कल” सफाई करवाने की बात दोहराई। विभाग की इस टालमटोल से ग्रामीणों में असंतोष है।
ग्रामीण सुरेश सिंह, रामकिशन (स्थायी कर्मचारी, पीएचईडी), कालू सिंह, विक्रम सिंह, दयाला राम, दिनेश बबेरवाल, रणजीत बबेरवाल, सचिन बबेरवाल, जीतू बबेरवाल, संगीत कुमार और गिरवर कुमार ने इस स्थिति को लेकर चिंता जताई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2060433

