[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनू जा रही एक्सयूवी में छिपाई थी अफीम:नाकाबंदी में पकड़ा गया आरोपी, गाड़ी भी जब्त, पूछताछ में खुलासे की उम्मीद

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

झुंझुनू जा रही एक्सयूवी में छिपाई थी अफीम:नाकाबंदी में पकड़ा गया आरोपी, गाड़ी भी जब्त, पूछताछ में खुलासे की उम्मीद

झुंझुनू जा रही एक्सयूवी में छिपाई थी अफीम:नाकाबंदी में पकड़ा गया आरोपी, गाड़ी भी जब्त, पूछताछ में खुलासे की उम्मीद

सीकर : सीकर की उद्योग नगर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी से अफीम बरामद करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी की गाड़ी भी पुलिस ने जब्त कर ली है।

उद्योग नगर थाना SHO राजेश कुमार बुडानिया के अनुसार गुरुवार दोपहर को पुलिस थाने की टीम ने सीकर में आबकारी ऑफिस के पास नाकाबंदी की हुई थी। नाकाबंदी में गाड़ियों की तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान सीकर से झुंझुनू की तरफ एक एक्सयूवी गाड़ी आई हुई दिखाई दी।जब इस गाड़ी को रुकवाकर तलाशी ली गई तो गाड़ी में आगे की तरफ एक डिब्बे में अफीम मिली। जिसका कुल वजन 11.55 ग्राम था। जिसे जब्त करते हुए आरोपी महेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। साथ ही उसकी गाड़ी भी जब्त कर ली गई है।

अब इस मामले की जांच कोतवाली पुलिस थाने की सब इंस्पेक्टर ललिता यादव करेगी। अब पुलिस पता लग रही है कि आरोपी महेश कुमार अफीम को कहां से लेकर आया था और कहां लेकर जाने वाला था।

पुलिस ने आरोपी की गाड़ी भी जब्त कर ली है।
पुलिस ने आरोपी की गाड़ी भी जब्त कर ली है।

Related Articles