धोद के गोगा जी महाराज मंदिर में चोरी:चोरों ने ताला तोड़कर चांदी के छत्र और नकदी चुराई
धोद के गोगा जी महाराज मंदिर में चोरी:चोरों ने ताला तोड़कर चांदी के छत्र और नकदी चुराई
धोद : धोद के भुवाला रोड स्थित गोगा जी महाराज मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। चोर मंदिर का ताला तोड़कर चांदी के छत्र, नकदी और एक माइक ले गए। धोद निवासी रामकुमार मेघवाल ने इस संबंध में पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह मंदिर में पूजा-अर्चना करते हैं। बीती रात करीब 8 बजे आरती के बाद वह घर चले गए थे।
अगली सुबह करीब 5 बजे जब रामकुमार मेघवाल मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने गेट का ताला टूटा हुआ पाया। मंदिर के अंदर जांच करने पर उन्हें पता चला कि वहां से लगभग 20-25 चांदी के छत्र, चढ़ावे के कुछ रुपए और एक माइक गायब था।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2060388

