पलसाना बाईपास पर पुलिया की रेलिंग टूटी:NHAI ने 10 दिन बाद भी नहीं की मरम्मत, हादसे का खतरा
पलसाना बाईपास पर पुलिया की रेलिंग टूटी:NHAI ने 10 दिन बाद भी नहीं की मरम्मत, हादसे का खतरा
पलसाना : पलसाना बाईपास स्थित लढ़ाणा अंडरपास के पास पुलिया की टूटी रेलिंग की मरम्मत 10 दिन बाद भी नहीं हो पाई है। इससे स्थानीय लोगों और वाहन चालकों में नाराजगी है। टूटी रेलिंग के कारण यहां से गुजरने वाले वाहनों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, यह रेलिंग 3 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे एक दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई थी। उस दिन एक पिकअप गाड़ी बेकाबू होकर पुलिया से लगभग 10 फीट नीचे गिर गई थी। गनीमत रही कि इस हादसे में चालक को कोई चोट नहीं आई, लेकिन पुलिया के किनारे लगी लोहे की रेलिंग बुरी तरह टूट गई थी।
किसी भी समय हादसे की आशंका
घटना के 10 दिन बीत जाने के बावजूद NHAI ने अब तक रेलिंग की मरम्मत के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। यह मार्ग प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों द्वारा उपयोग किया जाता है, जिससे टूटी रेलिंग के कारण किसी भी समय बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों और वाहन चालकों ने NHAI से जल्द से जल्द पुलिया की रेलिंग की मरम्मत करवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को टाला जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2060388


