बालाजी के मंदिर के फर्श पर मिला खून:युवक सुबह पूजा करने आया, तब चला पता; FSL टीम ने जुटाए सबूत
बालाजी के मंदिर के फर्श पर मिला खून:युवक सुबह पूजा करने आया, तब चला पता; FSL टीम ने जुटाए सबूत
सीकर : सीकर में बालाजी के मंदिर में मूर्ति के पास फर्श पर खून पड़ा मिला। युवक सुबह जब पूजा करने के लिए गया,तब खून नजर आया। सूचना पर दादिया पुलिस और एफएसएल टीम पहुंची।
दरअसल, पिपराली गांव के मुख्य बस स्टैंड के पास वाटरवर्क्स का ऑफिस बना हुआ है। ऑफिस के परिसर में बालाजी का मंदिर बनाया गया है। ग्रामीण श्रवण ने बताया कि यहां रवि नाम का लड़का पूजा करता है। आज सुबह करीब 8 बजे वह पूजा करने के लिए आया था। तब उसने फर्श पर काफी खून पड़ा देखा।
मामले की जानकारी पर ग्रामीण एकत्रित हुए और पुलिस को सूचना दी। दादिया थाना SHO बुद्धिप्रसाद ने कहा कि सीकर से FSL टीम को बुलाकर सबूत जुटाए। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले का पता लगा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2060374


