[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में ईद महोत्सव हैंडिक्राफ्ट मेले की शुरुआत:SK स्कूल ग्राउंड में एक ही छत के नीचे मिलेंगे सभी जरूरी सामान, खाने-पीने के आइटम और झूले भी लगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में ईद महोत्सव हैंडिक्राफ्ट मेले की शुरुआत:SK स्कूल ग्राउंड में एक ही छत के नीचे मिलेंगे सभी जरूरी सामान, खाने-पीने के आइटम और झूले भी लगे

सीकर में ईद महोत्सव हैंडिक्राफ्ट मेले की शुरुआत:SK स्कूल ग्राउंड में एक ही छत के नीचे मिलेंगे सभी जरूरी सामान, खाने-पीने के आइटम और झूले भी लगे

सीकर : सीकर शहर के खरीददारी प्रेमियों और बच्चों के लिए नया हैंडिक्राफ्ट मेला शुरु हो गया है। SK स्कूल के स्पॉर्ट्स ग्राउंड नंबर 2 में गुरुवार से ईद महोत्सव हैंडिक्राफ्ट मेले का शुभारंभ हुआ। भागीरथी हैंडीक्राफ्ट्स की ओर से आयोजित इस मेले का पं. अश्विनी ने गणेश पूजन और मंत्रोच्चार के साथ विधिवत उद्घाटन करवाया।

हैंडिक्राफ्ट मेले में सीकर शहरवासियों के लिए मनोरंजन और किफायती रेट पर घर की जरुरत के सभी सामान उपलब्ध हैं।

मेले की स्टॉल को विशेष रूप से किया डिजाइन

मेले के संचालक शाकिर खान ने बताया कि इस बार मेले की स्टाॅल्स को विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों की पसंद को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। मेले में देश के विभिन्न हिस्सों के प्रसिद्ध उत्पाद एक ही छत के नीचे वाजिब दामों पर उपलब्ध रहेंगे।

सहारनपुर के बेहतरीन वुडन आइटम, राजस्थानी हैंडीक्राफ्ट, पानीपत की प्रसिद्ध हैंडलूम बैडशीट्स, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, कॉस्मेटिक्स, लेटेस्ट गारमेंट्स, क्रॉकरी, प्लास्टिक उत्पाद, आकर्षक गिफ्ट आइटम्स, स्टेशनरी, बुक्स, चाइनीज व साउथ इंडियन फूड मिलेंगे।

खरीददारी के साथ-साथ बच्चों के मनोरंजन के लिए मेले में इंतज़ाम किए गए हैं। यहां विभिन्न प्रकार के अत्याधुनिक झूले लगाए गए हैं, जो बच्चों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र बने हुए हैं। मेले के उद्घाटन अवसर पर व्यापारिक जगत से जुड़े कई लोग मौजूद रहे। इनमें विष्णुकांत, दीपू, मदन, सुधीर, संजीव, राजू गुप्ता, अजय, चंदन, प्रदीप, रवि चावला और अशोक सिंघानिया सहित कई मेला व्यापारी मौजूद थे।

Related Articles