[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अज्ञात शव का पुलिस व नगरपालिका ने किया अंतिम संस्कार, 72 घंटे बाद भी नहीं हुई पहचान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अज्ञात शव का पुलिस व नगरपालिका ने किया अंतिम संस्कार, 72 घंटे बाद भी नहीं हुई पहचान

अज्ञात शव का पुलिस व नगरपालिका ने किया अंतिम संस्कार, 72 घंटे बाद भी नहीं हुई पहचान

चूरू : रतनगढ़-बीकानेर रेलवे ट्रैक पर भरपालसर गांव के पास 7 मार्च को मिले एक अज्ञात व्यक्ति के शव का बुधवार को पुलिस और नगरपालिका प्रशासन की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार शव मिलने के बाद उसे पहचान के लिए राजलदेसर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया था, लेकिन 72 घंटे बीत जाने के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी।

राजलदेसर थाने के हेड कांस्टेबल रोशनलाल ने बताया कि शिनाख्त के सभी प्रयास विफल रहने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद नगरपालिका के सहयोग से रतनगढ़ के लिंक रोड स्थित श्रीराम मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मी और नगरपालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77