रींगस में 2392 नशीले कैप्सूल, 18 सिरप शीशियां जब्त:दो आरोपी गिरफ्तार; तीन दिन के पुलिस रिमांड पर
रींगस में 2392 नशीले कैप्सूल, 18 सिरप शीशियां जब्त:दो आरोपी गिरफ्तार; तीन दिन के पुलिस रिमांड पर
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
रींगस : रींगस में डीएसटी टीम और थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस और परमिट के अवैध नशीले कैप्सूल व सिरप बेचने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 2392 नशीले कैप्सूल और 18 सिरप की शीशियां बरामद की हैं। बुधवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस उपाधीक्षक राव आनंद ने बताया कि डीएसटी टीम के एएसआई महेश कुमार यादव और थाना पुलिस ने रींगस कस्बे में कई स्थानों पर दबिश दी। आजाद चौक गढ़ के पास से सुशील (38) पुत्र मुरलीधर निवासी वार्ड नंबर 21 रींगस और सोहेल (21) पुत्र इकबाल मणियार निवासी वार्ड नंबर 13 रींगस को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से एनडीपीएस घटक वाले 10 डिब्बों में कुल 2392 नशीले कैप्सूल और 100 एमएल की 18 सिरप की शीशियां मिलीं।
बचाव के लिए पुराना बोर्ड लगा रखा था
आरोपियों से नशीली दवाइयों और सिरप से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। बचाव के लिए उन्होंने एक पुराना बोर्ड लगा रखा था, जिस पर ‘श्री होम्यो स्टोर’ लिखा था, ताकि किसी को शक न हो। इसके बाद नशीले कैप्सूल और सिरप जब्त कर दोनों को एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
जांच पुलिस थाना सदर खाटूश्यामजी प्रभारी को सौंपी
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से नशीले कैप्सूल व सिरप के स्रोत, वितरण नेटवर्क, कितने समय से यह व्यापार चला रहे थे और इसमें कौन-कौन शामिल हैं, आदि के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पुलिस थाना सदर खाटूश्यामजी प्रभारी अमित कुमार नागौरा को सौंपी है। दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच करवाई गई, जिसमें अभी तक उनके खिलाफ कोई पूर्व मुकदमा दर्ज नहीं पाया गया है।
ये रहे कार्रवाई में शामिल
यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस रेंज जयपुर राहुल प्रकाश, पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सेक्टर रींगस दीपक कुमार गर्ग, पुलिस उपाधीक्षक वृत्त खाटूश्यामजी राव आनंद और पुलिस थानाधिकारी सुरेश कुमार के निर्देशन में की गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2058551


