[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ताश के पत्तों पर जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार, 17,500 रुपये जब्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ताश के पत्तों पर जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार, 17,500 रुपये जब्त

ताश के पत्तों पर जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार, 17,500 रुपये जब्त

खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 17 हजार 500 रुपये की जुआ राशि और ताश की गड्डी जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी जुल्फीकार अली के सुपरविजन में थाना प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 10 मार्च को कस्बा खेतड़ीनगर में दबिश देकर ताश पत्तियों पर रूपये दांव लगाकर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वालो के खिलाफ कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने महिपाल सिंह (52) निवासी माकड़ो, अतवीर सिंह (47) निवासी ढाणी पिठोला और भंवरपाल (37) निवासी ढाणी पिठोला, थाना सिंघाना को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई में पुलिस टीम के विजय कुमार,  दीपक, नेमीचन्द, संदीप और वैदप्रकाश शामिल रहे।

Related Articles