एसपी जय यादव बीएसएफ में डीआईजी पद पर नियुक्त किए गए
एसपी जय यादव बीएसएफ में डीआईजी पद पर नियुक्त किए गए
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर एसपी जय यादव को कद्रीय प्रतिनियुक्ति पर उन्हें बीएसएफ में डीआईजी पद पर नियुक्त किया गया है। जय यादव फरवरी 2024 से चूरू जिले में एसपी के पद पर तैनात हैं और अपने कार्यकाल के दौरान कानून व्यवस्था को लेकर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। जानकारी के अनुसार, एक जनवरी को पदोन्नत होकर वे डीआईजी बने हैं। अब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर बीएसएफ में उनकी तैनाती की गई है। जय यादव के कार्यमुक्त होने के बाद चूरू जिले में नए आईपीएस अधिकारी की तैनाती होने की संभावना है। गौरतलब है कि वर्तमान में डीआईजी पद पर पदोन्नत हुए कई अधिकारी अभी भी एसपी के पद पर ही कार्य कर रहे हैं। ऐसे में प्रशासनिक स्तर पर जल्द ही तबादलों की सूची आने की भी संभावना जताई जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2058326

