नवलगढ़ के नया बाजार में रजाई-गद्दा कारखाने में लगी आग:1500 किलो रुई 15 मिनट में हुई राख, लाखों रुपयों का हुआ नुकसान
नवलगढ़ के नया बाजार में रजाई-गद्दा कारखाने में लगी आग:1500 किलो रुई 15 मिनट में हुई राख, लाखों रुपयों का हुआ नुकसान
नवलगढ़ : नवलगढ़ कस्बे के नया बाजार इलाके में आज एक रजाई-गद्दे बनाने के कारखाने में अचानक आग लग गई। यह आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। हादसे में कारखाने में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।
शॉर्ट सर्किट से लगी आग
कारखाने के मालिक वसीम तगाला और रफीक तगाला ने बताया- सुबह करीब साढ़े 11 बजे वे कारखाने में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से वहां रखी रूई ने आग पकड़ ली।
रूई और कपड़े में आग लगने से लपटें तेजी से फैल गईं और कुछ ही मिनटों में पूरा कारखाना आग की चपेट में आ गया। आग इतनी तेज थी कि आसमान में काले धुएं का बड़ा गुब्बार उठने लगा। काला धुआं और शोर-शराबा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और तुरंत दमकल को सूचना दी।
1500 किलो रुई में लगी आग
सूचना मिलते ही नवलगढ़ नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि, तब तक कारखाने में रखी करीब 1500 किलो रूई और रजाई-गद्दे बनाने के लिए रखा कपड़ा पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस आगजनी में करीब तीन लाख रुपए का नुकसान हुआ है। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2058330

