झुंझुनू में टैक्सी ड्राइवर ने लौटाया महिला का पर्स:विजिटिंग कार्ड की मदद से परिवार का नंबर मिला; शादी समारोह में आई थी महिला
झुंझुनू में टैक्सी ड्राइवर ने लौटाया महिला का पर्स:विजिटिंग कार्ड की मदद से परिवार का नंबर मिला; शादी समारोह में आई थी महिला
झुंझुनूं : झुंझुनूं शहर में एक टैक्सी ड्राइवर और यातायात पुलिस ने गुम हुआ महिला का पर्स लौटाया। महिला शादी समारोह के लिए झुंझुनूं आई थी। महिला के पर्स में मिले विजिटिंग कार्ड की मदद से परिजनों तक पहुंची और पर्स लौटाया। जानकारी के अनुासार टिप्पणी गांव की रहने वाली पूजा कंवर राठौर, जो वर्तमान में अपने पति और परिवार के साथ लाडनूं (नागौर) में रहती हैं, एक शादी समारोह में शिरकत करने झुंझुनू आई थीं। शहर में आवागमन के दौरान एक टैक्सी में उनका पर्स कहीं गिर गया। पर्स में 8000 रुपए, डॉक्यूमेंट्स और कुछ कीमती सामान था। ये पर्स टैक्सी ड्राइवर रविंद्र कुमार को इंदू हॉस्पिटल के सामने मिला। इस पर ड्राइवर पर्स लेकर ट्रैफिक इंचार्ज राधेश्याम सांखला के पास पहुंचे।
विजिटिंग कार्ड की मदद से पुलिस पहुंची परिजनों तक
ट्रैफिक इंचार्ज राधेश्याम सांखला ने ड्राइवर की मौजूदगी में ही पर्स की जांच की। पर्स में आधार कार्ड और कुछ दस्तावेज तो थे, लेकिन महिला से संपर्क करने के लिए कोई मोबाइल नंबर उपलब्ध नहीं था। पर्स में एक ज्वेलर का विजिटिंग कार्ड मिला। इस पर पुलिस ने कार्ड पर दिए नंबर पर कॉन्टैक्ट किया। ज्वेलर लाडनूं का ही था। इस पर उसने महिला के परिवार के नंबर जुटा कर पुलिस को दिए। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पूंजा और उसके परिवार के लोग ट्रैफिक ऑफिस पहुंचे। जहां उनका पर्स और बाकी रुपए लौटाए गए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2058338

