जिले के 4.85 लाख गैस उपभोक्ता परेशान:IVRS, WhatsApp और ऑनलाइन बुकिंग पूरी तरह बंद, एजेंसियों के ऑफिसों में भीड़
जिले के 4.85 लाख गैस उपभोक्ता परेशान:IVRS, WhatsApp और ऑनलाइन बुकिंग पूरी तरह बंद, एजेंसियों के ऑफिसों में भीड़
झुंझुनूं : पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव की आंच अब झुंझुनूं की रसोई तक पहुंच गई है। पिछले दो-तीन दिनों से झुंझुनूं जिले में रसोई गैस (LPG) की ऑनलाइन बुकिंग ही बंद कर दी गई है।
गैस कंपनियों के सर्वर ठप होने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की अनिश्चितता ने स्थानीय उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। पहले एक फोन पर ऑटोमैटिक रूप से सिलेंडर की बुकिंग हो जाती थी। तय समय में सिलेंडर डिलेवर हो जाते थे। पिछले दो दिनों से कम्पनियों ने ऑनलाइन बुकिंग ही बंद कर दी है।
शहर से लेकर कस्बों तक, पिछले 72 घंटों से ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम पूरी तरह चरमरा गया है। IVRS और WhatsApp बंद: जिले के उपभोक्ता जब सिलेंडर बुक करने के लिए अधिकृत नंबरों पर कॉल या मैसेज कर रहे हैं, तो वे अनुत्तरदायी मिल रहे हैं।
एजेंसियों पर उमड़ी भीड़: शहर की गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। लोग ऑनलाइन बुकिंग न होने के कारण मैनुअल रसीद कटवाने को मजबूर हैं।
क्यों पैदा हुए यह हालात
वितरकों का मानना है कि इसके पीछे दो मुख्य कारण हैं। प्रमुख रूप से सर्वर पर लोड और साइबर सुरक्षा है। युद्ध के चलते अंतरराष्ट्रीय डेटा ट्रैफिक में बदलाव किए गए हैं, जिसका असर गैस कंपनियों के मेन सर्वर पर पड़ा है। आपूर्ति में देरी: झुंझुनूं में गैस की सप्लाई मुख्य रूप से बॉटलिंग प्लांट से टैंकरों के जरिए होती है। युद्ध के कारण क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल की आशंका से स्टॉक होल्डिंग की चर्चाएं भी है।
इंदिरा नगर करीम ने बताया कि पिछले तीन दिनों से ऐप पर ‘Error’ आ रहा है। एजेंसी पर आने पर बताया जा रहा है कि पीछे से ही सिस्टम बंद है। अगर जल्दी सिलेंडर नहीं मिला तो घर में चूल्हा जलना मुश्किल हो जाएगा। हाउसिंग बोर्ड निवासी राजेश ने बताया कि सर्वर की समस्या बताकर बुकिंग नहीं ली जा रही। डर है कि कहीं युद्ध के बहाने गैस के दाम न बढ़ा दिए जाएं या कालाबाजारी शुरू न हो जाए।
स्थानीय गैस वितरक संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि यह एक तकनीकी समस्या है जो राष्ट्रीय स्तर पर है। हालांकि, जिले में वर्तमान में स्टॉक की कोई बड़ी कमी नहीं है, लेकिन ऑनलाइन सिस्टम बंद होने से डिलीवरी शेड्यूल बिगड़ गया है। प्रशासन ने लोगों से धैर्य रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
झुंझुनूं जिले में 4.85 लाख से अधिक एलपीजी कनेक्शन हैं। जिले भर में 42 से ज्यादा गैस एजेंसियां (HP, Indane, Bharat Gas) कार्यरत हैं। प्रतिदिन औसतन 10,000 से 12,000 सिलेंडरों की प्रतिदिन डिलीवरी होती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2058275


