श्रीमाधोपुर में शीतलाष्टमी पर्व उत्साह से मनाया:महिलाओं ने ठंडे पकवानों से माता शीतला की पूजा की
श्रीमाधोपुर में शीतलाष्टमी पर्व उत्साह से मनाया:महिलाओं ने ठंडे पकवानों से माता शीतला की पूजा की
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में चैत्र कृष्ण अष्टमी पर बुधवार को शीतलाष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही महिलाओं ने पूजा की तैयारियां शुरू कर दी थीं।
महिलाओं ने मिट्टी के नौ कंडवारों में रांधा-पुआ सहित विभिन्न ठंडे पकवान सजाए। इसके बाद, वे मिट्टी के करवे में ठंडा पानी भरकर गीत गाती हुई शीतला माता मंदिर पहुंचीं। यहां माता को दही-राबड़ी, रोटी, पूड़ी, पुए, चावल और पचकुट्टे की सब्जी का भोग लगाया गया। महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए माता शीतला से प्रार्थना की।
पर्व के दौरान,आज नवविवाहित महिलाएं और युवतियां सोलह श्रृंगार कर समूहों में घर-घर जाएगी और नृत्य करते हुए अनाज और ठंडा भोजन एकत्र कर कुम्हार के घर देकर आएगी और वहां से पक्की गणगौर और ईसर लाकर घरों में स्थापित करेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2058293

