[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में बकरी चोरी का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 5 बकरियां बरामद कीं, पूछताछ जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में बकरी चोरी का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 5 बकरियां बरामद कीं, पूछताछ जारी

नीमकाथाना में बकरी चोरी का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 5 बकरियां बरामद कीं, पूछताछ जारी

नीमकाथाना : नीमकाथाना कोतवाली पुलिस ने बकरी चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन बकरियां और दो बकरियों के बच्चे सहित कुल पांच बकरियां बरामद की हैं।

थानाधिकारी विजेन्द्र सिंह ने बताया कि परिवादी जाफर अली, निवासी वार्ड नंबर 21, व्यापारी मोहल्ला छावनी, ने 5 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि अज्ञात आरोपी पिकअप/बोलेरो वाहन से उनके घर के पास से तीन बकरियां और दो बकरियों के बच्चे चुराकर ले गए थे। इस संबंध में कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

सीकर पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश मीणा और वृत्ताधिकारी सुशील मान के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की। टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्ध वाहन की तलाश की।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी श्रवण कुमार बंजारा, निवासी वार्ड नंबर 38, अजीतगढ़, को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बकरियां चोरी करने की बात कबूल कर ली। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई तीन बकरियां और दो बच्चे बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे आगे की पूछताछ जारी है।

Related Articles