पाटन में जरख ने कुत्ते का किया शिकार:देईमाई मंदिर पहाड़ी पर दिखा जंगली जानवरी, वन विभाग ने की सावधान रहने की अपील
पाटन में जरख ने कुत्ते का किया शिकार:देईमाई मंदिर पहाड़ी पर दिखा जंगली जानवरी, वन विभाग ने की सावधान रहने की अपील
पाटन : पाटन कस्बे के डाबला रोड स्थित देईमाई मंदिर की पहाड़ी पर एक जरख (लकड़बग्घा) ने कुत्ते का शिकार कर ले जाते हुए कैमरे में कैद हो गया। जिससे स्थानीय लोगों में जंगली जानवरों से बचाव को लेकर चिंता बढ़ गई है।
दूध लेकर जा रहे युवक ने कैमरे में कैद किया
घटना उस समय सामने आई जब पाटन के पांचू खरकड़ा से दूध लेकर आ रहे सुभाष गुर्जर ने इसे अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में जरख कुत्ते को अपने मुंह में दबाकर पहाड़ी की ओर जाता दिख रहा है।
मौके पर जमा हुए लोग
सुभाष गुर्जर ने बताया-जब वह अपनी बाइक से देईमाई मंदिर के पास से गुजर रहे थे, तभी जरख उनके सामने से गुजरा। उन्होंने तुरंत अपना फोन निकालकर इस दृश्य को रिकॉर्ड किया। इस दौरान कुछ अन्य लोग भी मौके पर जमा हो गए थे।
घटना के बाद से स्थानीय व्हाट्सएप ग्रुपों पर हिंसक जानवरों से बचाव के लिए सावधानी बरतने के संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं। जरख अपने शिकार को लेकर पहाड़ी की तरफ चला गया।
वन विभाग ने सावधानी बरतने की अपील की
क्षेत्रीय वन अधिकारी ने इस संबंध में लोगों को जंगल या सुनसान इलाकों में जाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने छोटे बच्चों को ऐसे स्थानों पर अकेले न भेजने का भी आग्रह किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2058494


