खेतड़ी के ऐतिहासिक शीतला माता मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
खेतड़ी के ऐतिहासिक शीतला माता मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
खेतड़ी : राजस्थान के खेतड़ी ठिकाने के समय से चली आ रही ऐतिहासिक शीतला माता मंदिर में शीतलाष्टमी के अवसर पर बुधवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गर्मी के मौसम में माता शीतला के दर्शन के लिए पहुंचे भक्तों ने ठंडे खाद्य पदार्थों का भोग लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की।
मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने दही, छाछ, पुड़ी-पकौड़ी सहित विभिन्न ठंडे प्रसाद चढ़ाए, जो शीतला माता की कृपा का प्रतीक माने जाते हैं। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
खेतड़ी ठिकाने के राजसी इतिहास से जुड़ा यह मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। लोक मान्यता के अनुसार माता शीतला की पूजा गर्मियों में चेचक और खसरा जैसी बीमारियों से रक्षा के लिए की जाती है। ठंडे प्रसाद चढ़ाने की परंपरा माता को प्रसन्न करने का सरल और पवित्र तरीका मानी जाती है।
मंदिर में सुबह करीब पांच बजे से ही दर्शन का सिलसिला शुरू हो गया था। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी श्रद्धा के साथ माता के चरणों में नतमस्तक हुए।
खेतड़ी व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन खेतड़ी की सांस्कृतिक धरोहर को मजबूत करने के साथ-साथ समाज की एकजुटता का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष शीतलाष्टमी के अवसर पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर माता के दर्शन करते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2058202

