सादुलपुर में परचून की दुकान में आग:दुकान का सामान जलकर राख, दमकल ने पाया काबू
सादुलपुर में परचून की दुकान में आग:दुकान का सामान जलकर राख, दमकल ने पाया काबू
सादुलपुर : सादुलपुर कस्बे के खेमना रोड पर मंगलवार को एक परचून की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग फैल गई, जिससे दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। इस घटना से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही सादुलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अधिकारी राजेश कुमार सिहाग अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी दुकान उसकी चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया, लेकिन तब तक दुकान में रखा सामान नष्ट हो चुका था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2057758
