निराधनूं वार्ड 4 में साबीरा बानों खोखर एतकाफ में बैठीं, अल्लाह की इबादत में लीन
निराधनूं वार्ड 4 में साबीरा बानों खोखर एतकाफ में बैठीं, अल्लाह की इबादत में लीन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर
निराधनूं : रमजान माह के आखिरी दस दिनों यानी तीसरे अशरे के दौरान निराधनूं के वार्ड नंबर 4 में साबीरा बानों खोखर पत्नी जंगशेर खान खोखर ने एतकाफ में बैठकर अल्लाह की इबादत शुरू कर दी है। पंच इकबाल खोखर के अनुसार रमजान के अंतिम अशरे में मुस्लिम समुदाय में एतकाफ का विशेष महत्व होता है। इस दौरान मुस्लिम महिलाएं अपने घर के किसी कमरे के कोने में पर्दा लगाकर बैठती हैं और पूरी तरह से इबादत में मशगूल हो जाती हैं। एतकाफ के दौरान वे खुद को परिवार और दुनिया की गतिविधियों से अलग कर लेती हैं। इन दस दिनों के दौरान एतकाफ में बैठने वाली महिलाएं एक ही स्थान पर रहकर नमाज अदा करती हैं, कुरान शरीफ का पाठ करती हैं और अल्लाह की इबादत में समय बिताती हैं। वहीं उन्हें जरूरत पड़ने पर केवल वॉशरूम जाने के लिए उठने की अनुमति होती है। माना जाता है कि एतकाफ में बैठने वालों पर अल्लाह की खास रहमत होती है और इस दौरान की गई इबादत से इंसान के गुनाह माफ हो जाते हैं तथा उसे जहन्नम की आग से बचाने की दुआ की जाती है। एतकाफ के दौरान विशेष रूप से अल्लाह की इबादत की जाती है और इस समय किसी की बुराई, चुगली या अपशब्दों से दूर रहने की हिदायत दी जाती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2057821
