[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बागोरा में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, शीतलाष्टमी पर माता के दरबार में शीश नवाएंगे लाखों श्रद्धालु


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बागोरा में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, शीतलाष्टमी पर माता के दरबार में शीश नवाएंगे लाखों श्रद्धालु

बागोरा में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, शीतलाष्टमी पर माता के दरबार में शीश नवाएंगे लाखों श्रद्धालु

उदयपुरवाटी : कस्बे के निकटवर्ती ग्राम पंचायत बागोरा के भैरूघाट स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में बुधवार को शीतलाष्टमी के अवसर पर विशाल मेले का आयोजन होगा। शेखावाटी क्षेत्र के इस प्रसिद्ध मेले में राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

मंदिर के पुजारी रामदेव कुमावत के अनुसार बागोरा स्थित शीतला माता मंदिर अत्यंत प्राचीन है और इसकी मान्यता हजारों वर्ष पुरानी मानी जाती है। वर्तमान में ग्रामीणों के जनसहयोग से मंदिर का भव्य जीर्णोद्धार कार्य भी करवाया जा रहा है। लोक परंपरा के अनुसार श्रद्धालु माता को ठंडे पकवानों (बास्योड़ा) का भोग लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे।

मेले की तैयारियों को लेकर मंदिर समिति पूरी तरह मुस्तैद है। समिति सदस्य शिवचरण कुमावत ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूरे मंदिर परिसर में मजबूत बैरिकेडिंग की गई है। इसके साथ ही असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

श्रद्धालुओं के लिए कतारबद्ध दर्शन और सहायता की विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। उल्लेखनीय है कि शेखावाटी का यह मेला अपनी प्राचीन परंपरा और गहरी जन-आस्था के लिए विशेष पहचान रखता है, जहां चैत्र मास की अष्टमी पर आस्था का अनूठा संगम देखने को मिलता है।

Related Articles