नाबार्ड द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन सरदारशहर में
नाबार्ड द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन सरदारशहर में
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
सरदारशहर : नाबार्ड के सहायक महाप्रबंधक (जिला विकास) जी.एल. निर्वाण के नेतृत्व में सरदारशहर पंचायत समिति सभागार में राजीविका के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजीविका से जुड़े स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आमंत्रित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा के साथ हुई, जिसके बाद महिलाओं द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में केक काटकर उत्सव मनाया गया। जी.एल. निर्वाण ने उपस्थित महिलाओं का गुलाब भेंट कर स्वागत किया और उन्हें महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर एलडीएम राहुल देव गोले, सीडीपीओ सरोज नायक, कृषि वैज्ञानिक केवीके सरदारशहर से रमन जोधा, आरजीबी सरदारशहर की शाखा प्रबंधक अनामिका जाखड़, राजीविका के बीपीएम भगवान सिंह राजपुरोहित सहित विभिन्न गांवों से आई महिला समूहों की सदस्याएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनने और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सरोज नायक ने महिलाओं को उद्यम स्थापित कर स्वयं और अपने परिवार को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की सलाह दी। वहीं राहुल देव गोले ने महिलाओं को विभिन्न बैंकिंग योजनाओं और बैंक ऋण के माध्यम से व्यावसायिक गतिविधियां शुरू करने की जानकारी दी।
कृषि वैज्ञानिक रमन जोधा ने कहा कि केवीके द्वारा आयोजित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाएं छोटे-छोटे उद्यम स्थापित कर सकती हैं। प्रशिक्षण के बाद महिलाएं कृषि सखी और पशु सखी बनकर आय के नए स्रोत भी विकसित कर सकती हैं। बीपीएम भगवान सिंह राजपुरोहित ने बताया कि राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से राजीविका गरीब परिवारों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें स्वरोजगार और आजीविका के अवसर उपलब्ध करा रही है।
जी.एल. निर्वाण ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को अधिक सशक्त और सक्षम बनाने की आवश्यकता है, ताकि वे हर क्षेत्र में समान अवसर प्राप्त कर सकें। उन्होंने नाबार्ड की विभिन्न योजनाओं जैसे एमईडीपी, एलईडीपी, ई-कॉमर्स डिजिटल मार्केटिंग प्रशिक्षण, एफपीओ, रूरल मार्ट, रूरल हाट, कैफे, फ्रूट एवं वेजीटेबल कियोस्क तथा अन्य क्षमता निर्माण कार्यक्रमों की जानकारी दी और राजीविका से ऐसे प्रस्ताव नाबार्ड को भेजने का आग्रह किया। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं को उपहार स्वरूप स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2057821
