चूरू महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर नगर परिषद में पत्रकारों के साथ बैठक आयोजित
चूरू महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर नगर परिषद में पत्रकारों के साथ बैठक आयोजित
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर आगामी प्रस्तावित चूरू महोत्सव को भव्य और व्यवस्थित रूप देने के उद्देश्य से मंगलवार को नगर परिषद सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं प्रशासक अर्पिता सोनी तथा नगर परिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य चूरू महोत्सव के प्रचार-प्रसार, कार्यक्रमों के स्वरूप और जन-भागीदारी बढ़ाने को लेकर मीडिया जगत के सुझाव प्राप्त करना था।
बैठक में अर्पिता सोनी ने कहा कि चूरू महोत्सव जिले की सांस्कृतिक पहचान है। इसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिए स्थानीय मीडिया के अनुभव और सुझाव अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। तैयारियों पर चर्चा नगर परिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह ने महोत्सव की प्रारंभिक रूपरेखा साझा की और बताया कि प्रशासन का प्रयास है कि इस बार के आयोजन में नवाचारों के साथ-साथ स्थानीय लोक कला और संस्कृति को प्रमुखता दी जाए।
मीडिया की भूमिका उपस्थित पत्रकारों ने महोत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, स्थानीय कलाकारों को मंच देने और पर्यटकों की सुविधा को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। प्रशासक एवं आयुक्त ने विश्वास दिलाया कि मीडिया से प्राप्त सकारात्मक सुझावों को आयोजन की कार्ययोजना में शामिल किया जाएगा ताकि चूरू महोत्सव न केवल जिले बल्कि प्रदेश के पर्यटन मानचित्र पर अपनी विशिष्ट पहचान बना सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2057827
