अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, 100 दिवसीय ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान का समापन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, 100 दिवसीय ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान का समापन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजस्थान महिला कल्याण मंडल की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्पोर्ट्स जॉन एकेडमी बगड़, पिरामल फाउंडेशन और गर्ल्स पावर महिला मंडल का सहयोग रहा। इस दौरान जिले में चलाए जा रहे 100 दिवसीय ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के तहत जागरूकता रथ अभियान का समापन भी किया गया।
अभियान की शुरुआत 7 मार्च 2026 को जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय झुंझुनूं से की गई थी। जागरूकता रथ जिले के विभिन्न गांवों और कस्बों में पहुंचकर लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करता रहा। यह रथ जाखोद, फरट, पीलोद और राजवीरपुरा सहित कई गांवों से होते हुए सूरजगढ़ उपखंड पहुंचा, जहां अभियान का समापन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों, युवाओं और अभिभावकों को बाल विवाह के सामाजिक, शारीरिक और कानूनी दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित लोगों को बाल विवाह नहीं करने और इसे रोकने के लिए जागरूक रहने की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरपीएस अधिकारी अंबिका चौधरी रहे। इस अवसर पर राजस्थान महिला कल्याण मंडल की जिला समन्वयक चेतना शर्मा, पिरामल फाउंडेशन से कुलदीप चौधरी, राकेश सैनी, विजेंद्र भाटिया सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अभियान के सफल संचालन में कोतवाली थाना, सदर थाना झुंझुनूं, बगड़ थाना और सूरजगढ़ थाना का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। आयोजकों ने आमजन से अपील की कि यदि कहीं बाल विवाह की सूचना मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें, ताकि इस सामाजिक कुरीति को समाप्त कर सुरक्षित और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2057821
