जेजेटी विश्वविद्यालय में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आज
महिला एवं बालिकाओं द्वारा लगाई जाएंगी 25 स्टॉल
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : श्री जगदीश प्रसाद झाबरमल टीबड़ेवाला विश्वविद्यालय में महिला सशक्तिकरण के तहत “नारी शक्ति, प्रगति दिशा” कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार 11 मार्च को विशेष आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की महिला स्टाफ और छात्राओं के प्रयासों से व्यंजन एवं स्वयं निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
कार्यक्रम प्रभारी डॉ. नाजिया हुसैन, डॉ. अंजना शर्मा और डॉ. अनंता सैंडिल्या ने संयुक्त रूप से बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं द्वारा तैयार किए गए व्यंजन और उत्पादों को प्रोत्साहन देना तथा महिलाओं के लिए स्वावलंबन और आय के नए स्रोत विकसित करना है।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और छात्राओं द्वारा हस्तशिल्प वस्तुएं, घरेलू खाद्य पदार्थ, हाथ से बनी राखी, आभूषण, क्राफ्ट आइटम, कढ़ाई-सिलाई से बने कपड़े तथा विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों की करीब 25 स्टॉल लगाई जाएंगी। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय की प्रेसिडेंट डॉ. मधु गुप्ता के सानिध्य में आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के महिला विकास प्रकोष्ठ, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ और कला संस्थान के तत्वावधान में किया जाएगा।
विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा इसके सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। यह कार्यक्रम आमजन के लिए भी खुला रहेगा और बड़ी संख्या में महिलाओं व छात्राओं के इसमें भाग लेने की संभावना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2057821
