राजस्थान दिव्यांग सेवा संस्थान झुंझुनूं की मासिक बैठक आयोजित, होली स्नेह मिलन कार्यक्रम भी हुआ
राजस्थान दिव्यांग सेवा संस्थान झुंझुनूं की मासिक बैठक आयोजित, होली स्नेह मिलन कार्यक्रम भी हुआ
झुंझुनूं : राजस्थान दिव्यांग सेवा संस्थान झुंझुनूं की मासिक बैठक मंगलवार को सुबह शहीद करणी राम रामदेव पार्क में आयोजित की गई। बैठक में संस्थान से जुड़े सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। संस्थान के प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार सिरोवा ने बताया कि बैठक के दौरान विभिन्न योजनाओं के फॉर्म तैयार किए गए और दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं से जुड़ी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।
बैठक के दौरान पितराम सिंह गोदारा ने सभी को यह शपथ दिलाई कि शादी या अन्य समारोह में थाली में उतना ही भोजन लिया जाए, जितना खाया जा सके, ताकि भोजन की बर्बादी रोकी जा सके। इसके साथ ही दिव्यांग होली स्नेह मिलन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें दिव्यांग भाई-बहनों ने एक-दूसरे को गुलाल और अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
बैठक में संस्थान अध्यक्ष पृथ्वीराज, कोषाध्यक्ष बाबूलाल कुमावत, दाताराम, मुकेश कुमार, पिरु राम, सुभाष खींचड़, वीरेंद्र कुमार, आरिफ, इदरीश, मुकेश कंवर, धर्मपाल, मदीना, रमेश कंवर, बबीता देवी और पूजा मजाऊ सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2057821
