[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं के लाल नितिन संघी ने रचा इतिहास, सीए इंटरमीडिएट में हासिल की ऑल इंडिया 18वीं रैंक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं के लाल नितिन संघी ने रचा इतिहास, सीए इंटरमीडिएट में हासिल की ऑल इंडिया 18वीं रैंक

झुंझुनूं के लाल नितिन संघी ने रचा इतिहास, सीए इंटरमीडिएट में हासिल की ऑल इंडिया 18वीं रैंक

गुढ़ागौड़जी : कड़ी मेहनत और लगन के बल पर झुंझुनूं जिले के नितिन संघी ने सीए इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में ऑल इंडिया स्तर पर 18वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। नितिन ने न केवल राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, बल्कि जिले में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया।

नितिन साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता महेश कुमार संघी राजकीय अस्पताल गुढ़ागौड़जी में सेवारत हैं, जबकि उनकी माता सरिता देवी गृहिणी हैं। नितिन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और ताऊजी दीपक कुमार संघी के मार्गदर्शन को दिया है।

नितिन का परिवार गुढ़ागौड़जी में लंबे समय से गल्ला-किराना व्यापार से जुड़ा हुआ है। एक ओर जहां उनके पिता सरकारी सेवा के माध्यम से समाज की सेवा कर रहे हैं, वहीं पारिवारिक व्यवसायिक माहौल ने नितिन को वित्तीय विषयों को समझने में मदद की।

नितिन ने साबित किया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो छोटे कस्बों से भी निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है।

उनकी इस सफलता की खबर मिलते ही कस्बे और उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिवार में खुशी का माहौल है और मिठाइयां बांटी जा रही हैं। नितिन का कहना है कि वे भविष्य में एक कुशल चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर देश की अर्थव्यवस्था में अपना योगदान देना चाहते हैं।

Related Articles