आज से रमजान का तीसरा व अंतिम असरा शुरू
सोमवार को मनाई जाएगी शबे कद्र
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : इन दिनों रमजान का पाक व मुकद्दस महीना चल रहा है। छोटे-छोटे बच्चों से लेकर सभी मुस्लिम भाई दिन-रात अल्लाह की इबादत में लगे हुए हैं। बड़ों के साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चे भी अलसुबह सहरी खाकर दिनभर रोजा रखते हैं और जब शाम को इफ्तार किया जाता है तो इन छोटे-छोटे बच्चों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहता। इफ्तारी करने के बाद ये छोटे और मासूम बच्चे दिनभर की गर्मी की शिद्दत और परेशानी को भूल जाते हैं और दूसरे दिन का रोजा रखने के लिए अपने आप को फिर से तैयार कर लेते हैं।
20 मार्च को ईद हुई तो 13 मार्च को होगा जमातुल अलविदा और 21 को हुई तो 20 मार्च को होगा जुमातुल अलविदा
जामा मस्जिद के इमाम अकबर अली ने बताया कि रमजान महीने के तीन जुमे गुजर चुके हैं और इस बार 13 मार्च को आने वाला चौथा जुमा होगा। 20 मार्च को ईद हुई तो 13 मार्च को होगा जमातुल अलविदा और 21 को हुई तो 20 मार्च को होगा जुमातुल अलविदा
रमजान का दूसरा असरा हुआ पूरा, अंतिम व तीसरा असरा शुरू
रमजान में इन दिनों अल सुबह से देर रात तक इबादतों का दौर चल रहा है। रमजान के मुकद्दस महीने को तीन असरों में बांटा गया है। पहला असरा रहमत का दूसरा मगफिरत का व तीसरा असरा जहन्नुम से आजादी पाने का है। रमजान माह के दो असरे गुजर चुके हैं। बुधवार से रमजान का तीसरा व अंतिम असरा शुरू होगा जो जहन्नम से आजादी पाने का बताया गया है। मौलाना ने बताया कि जिन लोगों ने रमजान के दो असरे गफलत में बिना इबादत किए हुए बिता दिए हैं उनके लिए अब भी मौका है वो तीसरे असरे में ज्यादा से ज्यादा इबादत कर रब की रजा ओर खुशनूदी हासिल करे।
सोमवार को मनाई जाएगी शबे कद्र
रमजान का तीसरा व अंतिम असरा चल रहा है इसी असरे में शबे कद्र भी आएगी। सोमवार को मस्जिदों व घरों में शबे कद्र मनाई जाएगी। जिसके बारे में आलिमों ने बताया कि यह रात हजार महीनों की इबादत से भी अफजल है। अल्लाह के रसूल ने फरमाया कि शबे कद्र को रमजान के आखरी असरे की ताक रातों 21वीं, 23वीं, 25वीं, 27वीं व 29 वीं में तलाश करो। ज्यादातर उलमाओं ने 27वीं रात को ही शबे कद्र माना है। रमजान महीने के आखिरी असरे का विशेष महत्व होने के चलते लोग मस्जिदों व घरों में एतकाफ में बैठकर रब की इबादत करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2057831
