सीकर में प्लास्टिक माफिया पर प्रशासन का बड़ा प्रहार
200 किलो प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त, दोषियों पर 10,500 रूपए का लगाया जुर्माना
सीकर : शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के संकल्प को मजबूत करते हुए प्रशासन ने मंगलवार को पिपराली रोड और नवलगढ़ रोड क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। प्लास्टिक पर्यावरण संरक्षण अभियान और मिशन लाइफ के तहत राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, सीकर एवं नगर परिषद सीकर की संयुक्त टीम ने कई दुकानों व गोदामों पर छापेमारी कर सघन जांच की।
जांच के दौरान नियमों की अवहेलना करते हुए भंडारण एवं बिक्री किए जा रहे करीब 200 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग और सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद किए गए, जिन्हें मौके पर ही जब्त कर लिया गया। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों पर 10,500 रूपए का जुर्माना भी लगाया गया।
कार्रवाई प्रदूषण नियंत्रण मंडल की क्षेत्रीय अधिकारी सविता के मार्गदर्शन तथा जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुई। अभियान में राजस्व अधिकारी प्रमोद कुमार सोनी, प्रवर्तन दल के सदस्य, सहायक कर्मचारी सुरेश निठारवाल, कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता ओजस्व कड़वासरा और सूचना सहायक कुलदीप सहित मंडल एवं नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा ने बताया कि “पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक न केवल पर्यावरण के लिए घातक है, बल्कि शहर की स्वच्छता और स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। नगर परिषद द्वारा ऐसे अवैध भंडारण और बिक्री के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन और व्यापारियों से अपील की है कि वें प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग बंद कर कपड़े व अन्य पर्यावरण अनुकूल थैलों को अपनाएं और स्वच्छ व हरित सीकर के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाएं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग, भंडारण और वितरण पर किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी तथा शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2057895
