[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में बेकाबू ट्रक पोल से टकराया:केबिन में फंसे ड्राइवर को पुलिस ने निकाला, आगे का हिस्सा पूरा बिखरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में बेकाबू ट्रक पोल से टकराया:केबिन में फंसे ड्राइवर को पुलिस ने निकाला, आगे का हिस्सा पूरा बिखरा

झुंझुनूं में बेकाबू ट्रक पोल से टकराया:केबिन में फंसे ड्राइवर को पुलिस ने निकाला, आगे का हिस्सा पूरा बिखरा

झुंझुनूं : झुंझुनूं में देर रात एक बेकाबू ट्रक बिजली के पोल से टकरा गया। हादसा इतना भयंकर था कि ट्रक के आगे का हिस्सा पूरा बिखर गया। वहीं हादसे के बाद ड्राइवर भी केबिन में फंस गया। हादसा सोमवार रात 12 बजे पंचदेव मंदिर के पास हुआ। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस के जवानों ने ट्रक ड्राइवर को बाहर निकाला।

टर्न लेते समय सर्किल पर लगे खंभे से टकराया

जानकारी के अनुसार ट्रक गुढ़ा मोड़ की ओर से आ रहा था। तभी वह अनियंत्रित हो गया और पंचदेव मंदिर के पास बने सर्किल पर लगे लाइट के पोल से टकरा गया। रात का समय होने के कारण सड़क पर अन्य वाहनों की आवाजाही कम थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। टक्कर की वजह से ट्रक का केबिन बुरी तरह पिचक गया था, जिसमें चालक फंस गया था। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।

झपकी आने से आने हादसा हुआ

हादसे के बाद पुलिस ने घायल ड्राइवर को तुरंत शहर के बीडीके हॉस्पिटल में पहुंचाया। इस हादसे में ड्राइवर को हल्की चोट आई है। पुलिस ने बताया कि अंदेशा जताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने और तकनीकी खराबी के कारण ये हादसा हुआ है।

Related Articles