सीडीईओ अशोक शर्मा ने ताल राजकीय स्कूल का निरीक्षण किया:शैक्षणिक, प्रशासनिक व्यवस्थाएं देखी; टीचर्स को किया सम्मानित
सीडीईओ अशोक शर्मा ने ताल राजकीय स्कूल का निरीक्षण किया:शैक्षणिक, प्रशासनिक व्यवस्थाएं देखी; टीचर्स को किया सम्मानित
खेतड़ी : मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने जसरापुर क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल ताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया, साथ ही परिसर का भ्रमण कर स्टूडेंट्स से भी संवाद किया।
सीडीईओ शर्मा ने बताया कि प्रिंसिपल छाजुसिंह मीणा के नेतृत्व में समस्त स्टाफ अपने दायित्वों का व्यवस्थित रूप से निर्वहन कर रहा था। उन्होंने कक्षाओं में शिक्षण कार्य का अवलोकन किया और स्टूडेंट्स की उपस्थिति व पढ़ाई की स्थिति की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना की व्यवस्थाओं, भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई की भी जांच की गई। इसके अलावा, प्रवेश उत्सव योजना, कंप्यूटर लैब, स्कूल परिसर में वृक्षारोपण, भौतिक विकास कार्यों और भामाशाहों के सहयोग से हुए निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई।
सीडीईओ ने पिछले वर्षों के परीक्षा परिणामों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने स्कूल में उपलब्ध संसाधनों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्कूल का वातावरण शिक्षण के अनुकूल है। स्कूल को भौतिक सहयोग देने वाले टीचरों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर सीनियर टीचर महेश कुमार सैनी को स्कूल भामाशाह के रूप में सम्मानित किया गया।
सीडीईओ ने प्रिंसिपल को आगामी शैक्षणिक सत्र में नामांकन बढ़ाने, पेरेंट्स से संपर्क मजबूत करने और स्टूडेंट्स को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। इस मौके पर पूरणमल फागना, अमर सिंह भरगड, अनीता कुमारी, करनी सिंह, महेश चंद, सोनिया, सुरेन्द्र महला, शीशराम और मुकेश कुमार मीणा सहित स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2057974
