[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं के मेहाड़ा में पुलिस पर पथराव का मामला:14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, गाड़ी पलटने की कोशिश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं के मेहाड़ा में पुलिस पर पथराव का मामला:14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, गाड़ी पलटने की कोशिश

झुंझुनूं के मेहाड़ा में पुलिस पर पथराव का मामला:14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, गाड़ी पलटने की कोशिश

खेतड़ी : झुंझुनूं जिले की मेहाड़ा पुलिस पर पथवार के मामले में 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। थानाधिकारी राममनोहर की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

7 मार्च की रात को हुआ था एक्सीडेंट

रिपोर्ट में बताया कि घटना 7 मार्च को रात करीब 8:15 बजे हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि राजकीय अस्पताल के पास एक एक्सीडेंट हुआ है। गश्ती दल मौके पर पहुंचा और मृतक के शव को 112 वाहन में रख दिया।

शव रखकर किया प्रदर्शन

इस दौरान चार-पांच लड़के वहां आए और शव को अस्पताल ले जाने से मना करने लगे। सत्येंद्र कुमार ने गाड़ी की चाबी निकाल ली, जिसके बाद काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने शव को गाड़ी से बाहर निकालकर प्रदर्शन करने का प्रयास किया। पुलिस की काफी समझाइश के बावजूद वे विरोध करते रहे।

4 थानों से बुलाया जाप्ता

मामले की गंभीरता को देखते हुए खेतड़ी, बबाई, खेतड़ीनगर और मेहाड़ा थाने का जाब्ता मौके पर बुलाया गया। इस दौरान सत्येंद्र, सुमित, चिंटू, प्रहलाद, अंकित, मनोज, कुलदीप, अनुज, मोहन, साहिल जाट, साहिल स्वामी, राजकुमार, अशोक और अन्य लोगों ने गाड़ी को आग लगाने की धमकी दी।

शव रखी गाड़ी को पलटने की कोशिश

इसके बाद उन्होंने शव रखी गाड़ी को पलटने का प्रयास किया और पुलिस पर जान से मारने की नीयत से पथराव कर दिया। पथराव में मेहाड़ा थानाधिकारी राममनोहर ठोलिया, खेतड़ी थानाधिकारी मोहनलाल, पंकज कुमार, अनिल कुमार, अमरचंद सहित अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Related Articles