बुहाना पुलिस ने चोरी के तीन आरोपी पकड़े:हरियाणा भागने की फिराक में थे, सूने मकान में दिया था वारदात को अंजाम
बुहाना पुलिस ने चोरी के तीन आरोपी पकड़े:हरियाणा भागने की फिराक में थे, सूने मकान में दिया था वारदात को अंजाम
बुहाना : झुंझुनूं की बुहाना पुलिस ने ढाकामाण्डी में हुई चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी हरियाणा भागने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने उन्हें हरियाणा सीमा के पास से दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बुहाना क्षेत्र में चार चोरियों को अंजाम देना कबूल किया है।
सूने मकान को चोरों ने बनाया था निशाना
थानाधिकारी बिमला बुडानिया ने बताया-26 फरवरी को ढाकामाण्डी निवासी कमला पत्नी हुक्मीचंद ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, 22 फरवरी की रात को जब कमला खाटूश्याम के दर्शन के लिए गई हुई थीं और उनके पति व बेटा अपनी ड्यूटी पर थे, तब अज्ञात चोरों ने दीवार फांदकर घर में घुसे। चोरों ने मुख्य गेट का कुंदा तोड़कर अलमारी और बक्सों से सोने-चांदी के गहने व नकदी चुरा ली थी।
पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी
घटना की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने तुरंत घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान पुलिस ने पहले नरात निवासी विमल शर्मा पुत्र कृष्ण कुमार को गिरफ्तार किया था।
हरियाणा भागने की फिराक में थे आरोपी
अन्य आरोपियों की तलाश जारी थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि चोरी के आरोपी हरियाणा जाने की तैयारी में हैं। इस सूचना पर पुलिस ने भालोठ की रोही में दबिश दी और गोपालपुरा निवासी अश्विनी, नरात निवासी बबलू उर्फ नवीन और कुहाड़वास निवासी सचिन उर्फ सुमित को गिरफ्तार कर लिया।
ये सामान किया बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक जोड़ी पाजेब, तीन चांदी के सिक्के और 5200 रुपए बरामद किए हैं। पुलिस अन्य चोरी के सामान की बरामदगी के प्रयास कर रही है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी बिमला बुडानिया, एएसआई हेमराज, रामपत, एचसी महेश कुमार, संजय कुमार, महेश कुमार, सोमवीर, रतन सिंह और भूपेंद्र सहित टीम के अन्य सदस्य शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2058018
