झुंझुनूं पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी:पाकिस्तानी ISI के नाम से ई-मेल आया; पुलिस ने चप्पे-चप्पे की जांच की
झुंझुनूं पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी:पाकिस्तानी ISI के नाम से ई-मेल आया; पुलिस ने चप्पे-चप्पे की जांच की
झुंझुनूं : झुंझुनूं समेत राजस्थान के कई जिलों में पासपोर्ट ऑफिसों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ऑफिसों को दोपहर साढ़े 12 बजे एक ई-मेल भेजा गया। इसमें दावा किया कि पासपोर्ट ऑफिस को ‘साइनाइड से भरे IED’ (Improvised Explosive Device) के जरिए ब्लास्ट कर उड़ा दिया जाएगा।
ई-मेल अंग्रेजी भाषा में लिखा गया था और इसमें कथित तौर पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का जिक्र किया गया है। मेल मिलते ही पासपोर्ट ऑफिस के अफसरों तुरंत जिला SP ऑफिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरी बिल्डिंग को खाली कराया और चप्पे- चप्पे की जांच की।

पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन
सीओ (DSP) गोपाल ढाका और कोतवाली थानाधिकारी श्रवण कुमार भारी जाब्ते के साथ रेलवे स्टेशन स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र पहुंचे। मेटल डिटेक्टर और अन्य आधुनिक उपकरणों की मदद से पूरे ऑफिस, फर्नीचर, फाइलों और आसपास के परिसर की गहनता से जांच की गई। कुछ देर के लिए केंद्र में काम रुक गया और वहां मौजूद लोग दहशत में नजर आए।
सर्च ऑपरेशन के बाद मौके पर किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है।
साइबर सेल ने जांच शुरू की
झुंझुनूं पुलिस की साइबर सेल ने ई-मेल के ‘आईपी एड्रेस’ को ट्रैक करना शुरू कर दिया है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मेल सरहद पार से आया है या किसी शरारती तत्व ने सुरक्षा एजेंसियों को परेशान करने के लिए यह साजिश रची है।
डीएसपी गोपाल ढाका ने बताया- हमें पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना मिली थी। एहतियात के तौर पर पूरी टीम के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और घबराने की जरूरत नहीं है। मेल के सोर्स की जांच की जा रही है।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2058037
