गर्भवती की हुई स्वास्थ्य जांच, निशुल्क सोनोग्राफी के लिए दिया कूपन
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन
सीकर : स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को चिकित्सालयों में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई और चिकित्सकों ने उनको गर्भावस्था के समय स्वास्थ्य का खास ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही निशुल्क सोनोग्राफी करवाने के लिए मॉ वाउचर योजना के तहत कूपन प्रदान किए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक महरिया ने बताया कि सोमवार नौ मार्च को जिले के मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया गया और चिकित्सकों ने गर्भवती के स्वास्थ्य की जांच कर उनको गर्भावस्था के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया।
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विशाल सिंह ने बताया कि गर्भावस्था व प्रसव के दौरान होने वाले जोखिम को कम करने के लिए विभाग की ओर से प्रत्येक माह की 9, 18 व 27 तारीख को जिले के सभी सरकारी चिकित्सालयों में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया जाता है। अस्पतालों में सोमवार को गर्भवती की हिमोग्लोबिन, एचआईवी, सिफलिस, ब्लड प्रेशर, तापमान की जांच, हृदय स्पंदन व प्रसव से संबंधित जटिलताओं की जांच गई। वहीं विभाग के पीसीटीएस सॉफ्टवेयर में पंजीकृत गर्भवती महिलाओं की एलएमपी तारीख के अनुसार द्वितीय या तीसरी तिमाही वाली महिलाओं को सोनोग्राफी कराने के लिए मॉ वाउचर योजना के तहत कूपन दिए जाएंगे, ताकि कूपन के माध्यम से गर्भवती महिला विभाग के अधिकृत किसी भी निजी सोनोग्राफी सेंटर पर अपनी सोनोग्राफी निःशुल्क करवा सके। इसके अलावा गर्भवती में खून की कमी पाए जाने पर उसे एफसीएम लगाकर लाभान्वित किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2134154

