लू तापघात से बचाव के लिए जिला टॉस्क फोर्स की बैठक
लू तापघात से बचाव के लिए जिला टॉस्क फोर्स की बैठक
सीकर : जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में आगामी दिनों में लू तापघात का प्रकोप होनेे पर किए जाने वाले विभागीय प्रबंधन पर चर्चा की गई। बैठक में जिला कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को मौसमी विभाग की ओर से दी जाने वाली मौसमी की जानकारी को ध्यान में रखते हुए समुचित प्रबंध करने पर जोर दिया। उन्होंने मनरेगा कार्य स्थलों पर लोगों के लिए लू तापघात से बचाव के प्रबंध करने तथा उनके स्वस्थ ठण्डे पीने के पानी, छाया व बैठने की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
मौसमी विभाग की ओर से अलर्ट की चेतावनी जारी किए जाने पर आपदा प्रबंधन का कार्य समुचित तरीके से करने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को लू तापघात की स्थिति से निपटने के लिए जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में पर्याप्त मात्रा में दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक महरिया, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विशाल सिंह, जिला एपीडेमियोलॉजिस्ट डॉ अम्बिका प्रसाद जांगिड सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2129814


