टीम इंडिया को दूसरी बार चैंपियन बनने पर कुड़ी ने खुशी जाहिर की
टीम इंडिया को दूसरी बार चैंपियन बनने पर कुड़ी ने खुशी जाहिर की
जयपुर : समाजसेवी एवं भामाशाह श्री मोहन कुड़ी ने टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को पराजित कर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने पर भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। कुड़ी ने कहा कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान भारतीय टीम ने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए अनुशासन, साहस और बेहतरीन टीम भावना का परिचय दिया है। टीम की इस सफलता से पूरे देश में गर्व और खुशी का माहौल है।
उन्होंने कहा कि फाइनल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने सामूहिक रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और दबाव के क्षणों में भी धैर्य बनाए रखते हुए जीत हासिल की। यह ऐतिहासिक जीत करोड़ों भारतीयों के लिए गर्व का क्षण है। कुड़ी ने सभी देशवासियों को बधाई देते हुए टीम इंडिया और सहयोगी स्टाफ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2127925

