[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विनोद जाखड़ बोले- जेल जाने का इनाम मिलता है:तभी तो NSUI का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना; छात्रसंघ चुनाव कराने से डरती हैं केंद्र-राज्य सरकार

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

विनोद जाखड़ बोले- जेल जाने का इनाम मिलता है:तभी तो NSUI का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना; छात्रसंघ चुनाव कराने से डरती हैं केंद्र-राज्य सरकार

विनोद जाखड़ बोले- जेल जाने का इनाम मिलता है:तभी तो NSUI का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना; छात्रसंघ चुनाव कराने से डरती हैं केंद्र-राज्य सरकार

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा- छात्रहितों के लिए जेल जाने का इनाम अच्छा मिलता है। तभी तो NSUI का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन पाया हूं। यह नौजवानों और छात्र-छात्राओं का संगठन है, जिसने हर मोर्चे पर मजबूत लड़ाई लड़ी है। ड्रग्स के खिलाफ अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर चलाया जाएगा। एक आम कार्यकर्ता जब राष्ट्रीय अध्यक्ष बनता है तो अन्य कार्यकर्ताओं को सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

जाखड़ ने कहा- सच्चाई यही है कि राहुल गांधी ने मुझे सड़क से उठाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया। अब संगठन की विभिन्न कार्यकारिणियों का गठन किया जाएगा। यूनिवर्सिटी और कॉलेज में यूनिट बनाई जाएंगी। NSUI का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जाखड़ सोमवार को पहली बार सांगलपति आश्रम (सीकर) में दर्शन करने आए थे। सीकर में रामू का बास बाईपास पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा के नेतृत्व में 51 किलो की माला और साफा-दुपट्‌टों से उनका स्वागत किया गया।

विनोद जाखड़ का सीकर के रामू का बास बाईपास पर साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
विनोद जाखड़ का सीकर के रामू का बास बाईपास पर साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

छात्रसंघ चुनाव राजनीति की पहली सीढ़ी

विनोद जाखड़ ने कहा- छात्रसंघ चुनाव राजनीति की पहली सीढ़ी होती है। केंद्र और राजस्थान सरकार छात्रसंघ चुनाव करवाने से डरती हैं। इन दोनों सरकारों को पता है कि उनके कारनामे सही नहीं हैं, क्योंकि नौजवान उनसे सवाल करेंगे और उन्हें धूल चटाएंगे। कर्नाटक सरकार ने छात्रसंघ चुनाव शुरू करवा दिए हैं। राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव करवाने के लिए मजबूती से आंदोलन किया जाएगा।

जाखड़ ने कहा- पूरे देश में NSUI छात्रहितों के लिए आंदोलन करेगी। इनमें ड्रग्स, शिक्षा का बजट लगातार कम होना, महंगाई, बेरोजगारी और शैक्षणिक संस्थाओं का राजनीतिकरण जैसे प्रमुख मुद्दे शामिल हैं।

Related Articles